Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तराखंड की शायरा बानो की याचिका पर ‘सुप्रीम’’ फैसला...प्रदीप रावत

शायरा बानो--------------------------शाह बानो

तीन तलाक आजादी के बाद देश में पहली बार तीन तलाक पर खुलकर बहस हुई। बहस की शुरुआत उत्तराखंड के काशीपुर से आगे बढी। इसके बाद इंदौर की इशरत जहां ने इस बहस को आगे बढाया। देखते ही देखते मुसलिम महिलाओं ने तीन तलाक पर खुलकर बयान देने शुरु कर दिए। इसके बाद मीडिया चैनलों को भी बहस के लिए खूब रोजगार मिला। धर्म, जाति और संपर्दाय के ठकेकदार भी रोटियां सेकते नजर आए। आज सुप्रीम कोर्ट ने शायरा की याचिका पर ऐतिहासिक फैसलस दिया। शायरा ने कहा फैसले से खुश्‍ा हैं, लेकिन जंग अभी जारी रहेगी। असल चुनौती अब है। कोर्ट ने गेंद सरकार के पाले में सरकाई है। अब देखना यह होगा कि के सबका-साथ-सबका-विकास वाली सरकार क्या करती है। मोदी सरकार की यह असल परीक्षा भी होगी। लोक सभा चुनाव में भले ही अभी समय हो, लेकि‍न जि‍स तरह से भाजपा चुनावी रणनीति‍ में जुटी है। उसके सामने तीन तलाक मसला सबसे बडी चुनौती होगा।
सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की समिति ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए ट्रिपल तलाक को अंसवैधानिक करार दिया है। पांच जजों वाली संवैधानिक पीठ ने 3-2 के बहुमत से सैंकड़ों साल से चली आ रही इस कुरीति पर रोक लगाई है। पीठ के मुताबिक ट्रिपल तलाक संविधान के आर्टिकल 14 में समानता के अधिकार का हनन करता है।    

शायरा बानो और तीन तलाक
काशीपुर की षायरा बानो की षादी बड़े अरमानों के साथ हुई। पहले सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते। उसके सुसराल वालों को दहेज का भूत लग गया। मारपीट षायरा के लिए आम बात हो गई थी। बाद में उसके उसे भूखा रखा जाता। आवाॅर्शन कराए गए। शायरा बानो को उनके शौहर ने कोरे कागज पर तीन तलाक लिखकर पोस्ट कर दिया था। शायरा ने 2002 में इलाहाबाद के रिजवान अहमद से शादी की थी। दो बच्चे भी हैं। पिछले साल शायरा ने तीन तलाक को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका के जरिए मुस्लिम पर्सनल लॉ एप्लीकेशन एक्ट 1937 की धारा-2 को भी चुनौती दी गई। 
इसी धारा के जरिए मुस्लिमों में बहुविवाह, तीन तलाक और निकाह हलाला को कानूनी आधार मिलता है। याचिका में सऊदी, पाकिस्तान और अन्य मुस्लिम देशों में तीन तलाक पर प्रतिबंध का भी जिक्र किया गया है। याचिका में कहा गया है कि भारत जैसे प्रगतिशील देश में इन चीजों की कोई जरूरत नहीं है।

मध्यप्रदेश की इशरत जहां भी
शायरा के अलावा मध्यप्रदेश की इशरत जहां भी इस मामले में याचिकाकर्ता हैं। उनके पति ने उन्हें फोन पर ही तीन बार तलाक कह कर अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। उनके मुताबिक उनके पति ने उन्हें और उनके चार बच्चों को घर से बाहर कर दिया। ‘भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन’ नाम की संस्था ने ‘मुस्लिम वीमेन्स क्वेस्ट फॉर इक्वेलिटी’ नाम से एक लेटर लिखा था। सुप्रीम कोर्ट ने इसका भी संज्ञान लिया और याचिका के रुप में स्वीकार किया। तीनों याचिकाएं ही ‘ट्रिपल तलाक केस’ के नाम से जानी जाती हैं।

यह था शाह बानो केस 
शाह बानो 62 साल की मुस्लिम महिला थीं। उनके 5 बच्चे थे। 1978 में उनके पति ने उन्हें तलाक दे दिया। पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए शाह बानो सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं लेकिन इसमें 7 साल लग गए। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले में कहा कि सीआरपीसी की धारा 125 हर किसी पर लागू होती है, फिर मामला चाहे किसी भी धर्म या संप्रदाय का हो। कोर्ट ने उन्हें गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया। 

वोटों की चिंता ने नहीं बनने दिया था कानून
देश भर के मुस्लिम संगठनों ने कोर्ट के फैसले को पर्सनल लॉ में दखल बताते हुए इसका जमकर विरोध किया। इसको लेकर आंदोलन की धमकी दी गई। तत्कालीन राजीव गांधी सरकार ने उनकी मांग मान ली और तब एक कानून बनाया गया। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिला (तलाक अधिकार संरक्षण कानून) 1986 बनाया। इसके तहत एक मुस्लिम तलाकशुदा महिला इद्दत के समय के बाद अपना गुजारा नहीं कर सकती तो अदालत उसके संबंधियों को गुजारा भत्ता देने के लिए कह सकती है। ये वे संबंधी होंगे जो मुस्लिम कानून के तहत उसके उत्तराधिकारी होंगे। अगर ऐसे संबंधी नहीं हैं तो वक्फ बोर्ड गुजारा भत्ता देगा यानी पति को गुजारा भत्ता देने की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments