Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सुनो सरकार...सवाल खड़ा है...दिनेश मानसेरा

सुनो माननीय महोदय,पिछले पांच महीनों में
आपने भ्र्ष्टाचार को जीरो टोलरेंस की बात को प्रमुखता से कहा,आपकी बात को असरदार माने या न माने इस पर जनता पशो पेश में है,खुलासे हो गए हैं।
नई सरकार आते ही ऐसा होता भी है अब बारी आपकी है जन विश्वास जीतने की,समाज कल्याण -अल्प संख्यक कल्याण में पिछली सरकार के चार सौ करोड़ के घोटाले सामने आगये,रानीखेत ड्रग्स और हल्दूचौड़सहकारी विभाग में करोड़ो के घोटाले, दुग्ध सहकारी में घोटाले, एन एच 74 के करोड़ो के घोटाले सामने आगये,खनन पट्टो में घोटाले,सामने आगये, भ्र्ष्टाचार निगमो में बराबर हो रहा है,घटिया चावल खरीद का घोटाला भी खुल गया है।
सब कुछ होगया लगता है बस इंतज़ार रह गया है लूट पाट करने वालो पर कानूनी करवाई करने के आपके आदेश का,एन एच मामले में भूतल परिवहन मंत्री के हस्तक्षेप से आप सीबीआई नही करवा पाए तो आपके पास विकल्प थे, उसके नतीजे नही आये आपकी क्लीन छवि पर जनता में सवाल उठने लगे, आपकी सरकार का  लोकायुक्त भी फिर से ठंडे बस्ते में जाने वाला है,ट्रांसफर कानून भी कब आएगा पता नही ये दोनों कानून विधानसभा में पेचीदा हो गए है।
अगले विधान सभा सत्र में सरकार की इन मामलों में सरकार की पोल खुलनी है बिना विपक्ष की सहमति के ये दोनों बिल सत्र खत्म हो ने से पांच मिनट पहले रख कर क्यों इसपर विवाद पैदा किया गया?पढ़ी लिखी जनता है सब जानती है कल आप कहेंगे कि विपक्ष ने पास नही होने दिया विपक्ष कहेगा कि आपने विधान सभा के नियमो का पालन नही किया।
वैसे ये भी जानकारी में होगा कि पार्टी हाई कमान अगले महीने जब आपके छ महीने पूरे हो जाएंगे तो सर्वे आपका और सरकार का करवाएगा ही, आगे पार्टी में लोकसभा चुनाव की भी कमर कसनी शुरू होंगयीं है जनता भी इंतज़ार में बैठी है,आप ईमानदार है कोई शक नही लेकिन इन भृष्ट अफसरशाही के खिलाफ आपके निर्णय लेने की क्षमता पर सवाल तो उठने लगे है,जिस अधिकारी ने एन एच का घोटाला पकड़ा वो किनारे कर दिया जिस अधिकारी ने समाज कल्याण का घोटाला किया वो कुर्सी पर विराजमान हैं।
यहीं से आपकी जीरो टोलरेंस नीति पर सवाल उठने लगे है। अपना मकसद आपको आगाह करना है कि आपकी चुपी ही सवाल खड़े कर रही है...

Post a Comment

0 Comments