Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कमल दा की कि‍ताब लि‍खेंगी गीता.....प्रदीप रावत

भगीरथ प्रयास और गीता को विशेश काॅलम में देने का एक खास मकसद है। गीता गैरोला। इस नाम से शायद ही कोई होगा, जो वाकिफ न हो। कैंसर से जूझ रही गीता दी ने जिस जिंदादिल कमल दा से जीने की कला सीखी थी। वह गीता दी कमल दा के जाने के बाद टूट से गई हैं। ठीक वैसे ही जैसे कोई एक पुर्जा टूटने के बाद मशीन काम करना बंद कर देती है, लेकिन अब गीता दी खुद को रिपेयर करने लगी हैं। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। थोड़ा सुधार क्या हुआ। वह जुट गई एक भगीरथ प्रयास में। जुट चुकी हैं एक नेक काम में। उस जिंदादिल को हमेसा के लिए किताबों के पन्नों में पिरोकर लोगों के लिए अमिट करने का काम। एक ऐसे सख्स की कहानी दुनिया को बताने का काम, जिसने एक नहीं, कई लोगों को जीने की कला सिखाई और खुद खामोशी से किसी को कुछ बताए बगैर चुपचाप चला गया। पैरों के जाने की चाप तक किसी को नहीं सुनाई दी। हवा के झांेके की आहट सुनाई पड़ती है, पर कमल दा के जाने की किसी को आहट भी नहीं सुनाई दी। गीता दी ने कमल दा पर उनके जाने के बाद और जाने से पहले जितने भी लोगों ने उनके बारे में लिखा। उन सभी लेखों और आलेखों को जुटाकर किताब का रुप देने की कोशिश शुरू कर दी है। गीता दी उनसे जुड़े हर व्यक्ति को फोन कर, संदेश भिजवाकर या किसी दूसरे माध्यम से पहुंचने में जुटी हैं। दिल्ली में कमल दा के मित्र कमल कर्नाटक भी कमल दा की एक अधूरी इच्छा को पूरा करने में जुटे हैं। उसके लिए उनकी अब तक की फोटोग्राफ को भी जुटाया जा रहा है। इस काम में भी गीता दी दिन-रात जुटी हैं। मैं उन साथियों से निवेदन करना चाहता हूं, जो कमल दा को जानते थे। जिनकी उनसे कुछ यादें जुड़ी हैं। मेरी समझ से अगर कोई उनसे एक बार मिला होगा। उनके पास इतना अनुभव तो होगा ही कि‍ किताब का एक पन्‍ना लिख सकें। कमल दा की बंद किताब को खुली किताब बनान की मुहिम का हिस्सा बनें और कमल दा कि जीवन पर प्रकाषित होने वाली किबात को पूरा करने में सहयोग करें। वह आपकी ओर से उनको एक श्रद्धांजलि होगी।

Post a Comment

0 Comments