Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भूकंप....

भूकंप से थर्राएगी धरती.....चंद्रशेखर पैन्यूली
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने देश के 29 शहरों में भूंकप की चेतावनी जारी की है। एनसीएस की रिपोर्ट के मुताबिक भूंकप के लिहाज से देश के 29 शहर बहुत ही संवेदनशील हैं। इन शहरों में अधिकतर हिमाचल में है। इनमें दिल्ली समेत 9 राज्यों की राजधानी है।
रिपोर्ट में कई शहर और कस्बों को गंभीर और बेहद गंभीर भूंकपीय क्षेत्रों में रखा गया है। दिल्ली, पटना, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), कोहिमा (नागालैंड), पुडुचेरी, गुवाहाटी (असम), गैंगटोक (सिक्किम), शिमला (हिमाचल प्रदेश), देहरादून (उत्तराखंड), इंफाल (मणिपुर) और चंडीगढ़ भूकंपीय क्षेत्र 4 और 5 में आते हैं। इन शहरों की आबादी घनी है।
एनसीएस के निदेशक विनीत गहलोत ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने भूकंप के रिकॉर्ड, टेक्टॉनिक गतिविधियों और भूकंप से होने वाली तबाही को ध्यान में रखते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों को भूकंपीय क्षेत्र 2 से 5 के बीच बांटा है।

Post a Comment

0 Comments