Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पंचायत चुनाव: BJP प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी रण में निर्दलीय उतरी पत्नी

उत्तरकाशी: इन दिनों पंचायत चुनावों की सरगर्मी बढ़ गई है। उत्तरकाशी जिलें भी चुनाव घमासान मचा हुआ है। कहीं भाई-भाई चुनावी मैदान में हैं, तो कहीं रिश्तेदार आमने-सामने हैं। लेकिन, जिला मुख्यालय लगी गाजणा पट्टी के जिला पंचायत वार्ड 10 (न्यूगांव) में एक ऐसी तस्वीर उभरकर सामने आई, जिस पर पहली दफा लोग यकीन नहीं कर रहे हैं, लेकिन वो पूरी तरह सच है।
आब आपको असल बात बताते हैं। दरअसल, वार्ड संख्या 10 से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के अधिकृत पत्याशी भी हैं। सामान्य सीट होने के कारण ज्यादातर यानि 7 पुरुषों ने ताल ठोकी है। जबकि एक अकेली महिला ने भी भी ठिकट लिया है। इस तरह कुछ आठ प्रत्याशी चुनाचवी मैदान में हैं। वार्ड में कुल 13 हजार वोटर हैं।

दिलचस्प ये है कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ उन्हीं की पत्नी ने ताल ठोक कर चुनावी रण को रोचक बना दिया है। खास बात ये भी है कि पति के खिलाफ चुनावी ताल ठोकने वाली महिला पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। इसकी चर्चा हर कहीं हो रही है। लोग गाजणा पट्टी की इस लड़ाई को बड़े ही रोमांचक नजरिये से देख रहे हैं। इस चुनावी रण की चर्चा उत्तरकाशी से लेकर देहरादून तक है।

Post a Comment

0 Comments