Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बदल गई पंचायत चुनाव की तारीख, अब इस दिन होगा पहले चरण का मतदान

देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तारीखों का एलान भी हो चुका था और प्रदेश में आचार संहिता भी लागूं हो चुकी है। लेकिन, इस बीच चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख जुड़ा फैसला लिया है। आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग की तारीख बदल दी है। 


दरअसल, पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 6 अक्टूबर को वोट डाले जाने थे। चुनाव के दौरान ही दशहरा पर्व भी पड़ रहा है। 6 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के दिन ही अष्टमी भी भी पड़ रही है। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए वोटिंग की तिथि को बदलकर एक दिन पहले यानि 5 अक्टूबर कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments