Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नरेंद्र नगर में मानवेन्द्र भंडारी बने अध्यक्ष, प्राचार्य प्रो.जानकी पंवार ने दिलाई शपथ

नरेंद्र नगर: धर्मानंद राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के छात्रसंघ चुनाव पर अध्यक्ष पद पर मानवेन्द्र भंडारी को 254 और संदीप पेटवाल को 229 मत प्राप्त हुए। सहसचिव पर अतुल सिंह को 303 और दीपक सिंह को 149 मत मिले। छात्र संघ प्रतिनिधि पर राहुल जायसवाल को 219 मत मिले जबकि अभिषेक कपूर को कुल 138 वोट पड़े।  

 
सोमवार को कुल तीन पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद एक-एक प्रत्याशी शेष रह गए थे। उपाध्यक्ष पद पर जहां सागर निर्विरोध चुनाव जीते, वहीं महासचिव पद पर अरविंद निर्विरोध रहे। कोषाध्यक्ष पद महिला आरक्षित होने के कारण सिर्फ एक प्रत्याशी विद्या ने ही नामांकन दाखिल किया जिस कारण विद्या इस पद पर निर्विरोध विजेता रही। 

मतगणना का कार्य 3 बजे शुरू होकर 5 बजे तक चला। चुनाव अधिकारी डॉ. हिमांशु जोशी ने परिणामों के बाद विजेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर जानकी पंवार ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनसे कालेज की गतिविधियों में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। प्रोफेसर जानकी पंवार ने निर्वाचन में भागीदारी निभाने वाले सभी शिक्षक और कर्मचारियों को सफल चुनाव सम्पन्न करवाने पर बधाई दी। 

शासन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एस. पी. सेमवाल ने महाविद्यालय परिवार के सफल चुनाव पर महाविद्यालय की प्रशंसा की। सोमवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर मानवेन्द्र भंडारी और संदीप पेटवाल के बीच चुनाव हुआ जबकि सहसचिव पर अतुल सिंह और दीपक सिंह के बीच मुकाबला था। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर अभिषेक कपूर और राहुल जायसवाल के बीच चुनाव हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. हिमांशु जोशी के अनुसार कुल 549 वोटर में से अध्यक्ष और सहसचिव पर कुल 491 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर डा. सपना कश्यप, डा. चंदा नौटियाल, डा. अनिल नैथानी, डा. शैलजा रावत, डा. सृचना सचदेव, डा. संजय महर, डा. संजय कुमार, डा. विक्रम वर्तवल और डा. मनोज सुंद्रीयाल के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments