नरेंद्र नगर: धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्र नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट लगातार रचनात्मक कार्य कर रही है। एनएसएस यूनिट जहां लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं, स्वयंसवेक जनसरोकारों से जुड़े काम भी कर रहे हैं। काॅलेज की एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों ने खलभारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के सहयोग से रक्तवपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान शिविर में 29 यूनिट ब्लड जमा किया गया।
शिविर की शुभारंभ काॅलेज की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस प्रकार के शिविरों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें और लोगों का जीवन बचाने में भागीदार बनकर अपना योगदान दें, सिससे इमरजेंसी के समय तात्कालिक सहायता दी जा सके।
राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. आराधना सक्सेनाने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आकस्मिक दुर्घटनाओं के समय लोगों की ओर से किया गया रक्तदान लोगों के काम आता है और किसी की जान बचाने में सहायक सिद्ध होता है। रक्तदान करने वाले स्टूडेंट का एम्स की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया।
इस अवसर पर डा. संजय कुमार, डा. हिमांशु जोशी, डा. चंदानौटियाल, डा. ईरा सिंह, डा. शैलजा रावत, नताशा, डा. सृचना सचदेवा, मीनाक्षी काला, रचना कठैत, विशाल त्यागी, रंजना जोशी, मुनेन्द्र, गिरिश जोशी, आदित्य, बबीता, अजय, महेश कुमार मौजूद रहे। एम्स से डा. सारिका अग्रवाल, डा. रंजन मुखर्जी, डा. अमरनाथ साथ ही अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
0 Comments