Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एक्सक्लूसिव: फ्रांस की "माउंट ब्लांक" को फतह करेगी निम की टीम


देहरादून: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी अपने एक और बड़े मिशन पर जाने वाला है। ये मिशन देश के बाहर पूरा किया जाएगा। फ्रांस और भारत सरकार के बीच साझा कार्यक्रम के इस मिशन को अंजाम दिया जाएगा। निम का पांच सदस्यीय दल 14 सितंबर को फ्रांस के लिए रवाना होगा। 


माउंट ब्लांक फ्रांस की सबसे कठिन चोटियों में से एक है। इस चोटी को फतह करने के लिए फ्रांस के पर्वतारोहण संस्थान सीएनआइएसइटी के 25 साल पूरा होने पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके उपलक्ष्य में फ्रांस और निम की टीमें मिलकर माउंट ब्लांक को फतह कर सिलवर जुबली मनाएंगे। 

इससे पहले फ्रांस की टीम ने भी निम में आकर इस तरह का एक इवेंट किया था। उस इवेंट के बाद अब निम फ्रांस में जाकर एक संयुक्त अभियान के जरिये माउंट ब्लांक जैसे खतरनाक और कठिन पीक को फतह कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments