Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जिला पंचायत पौंटी वार्ड: पवन की इतनी चर्चा क्यों ?

पवन पंवार। उम्र बहुत ज्यादा नहीं। कद-काठी भी छोटी है। कांडा ग्रामसभा के ग्राम प्रधान रहे। छोटी उम्र में बड़ा नाम हासिल किया। सिर्फ और सिर्फ अपने काम के दम पर। लोग पवन को हाथों-हाथ ले रहे हैं क्यों ? ये सवाल कई लोग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पवन ट्रेंड कर रहे हैं। आखिर ऐसा क्या है कि पवन ट्रेंड कर रहे हैं। 

पंचायत चुनाव का शोर जोर पकड़ने लगा है। इस शोर में कई नाम और चेहरे सामने आ रहे हैं। लेकिन, पवन का नाम पंचायत चुनाव के पहले से ही चर्चाओं में था। पवन पंचायत चुनाव में पौंटी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी में हैं। इसलिए भी उनके नाम की चर्चा हो रही है। लेकिन, फिर से सवाल वही है कि चुनावी समर में कई और लोग भी ताल ठोक रहे हैं। फिर पवन के नाम की ही चर्चा क्यों ?


दरअसल, पवन ने ग्राम प्रधान रहते अपनी ग्रामसभा में काफी अच्छा काम कराया है। ब्लाक और जिला स्तर पर उनकी पंचायत को उत्कृष्ट पंचायत माना गया। इसके अलावा पवन ने अपनी ही ग्राम पंचायत नहीं, बल्कि दूसरी ग्राम पंचायतों के बुजुर्ग लोगों और युवाओं को ग्राम पंचायतों, समाज कल्याण और दूसरे विभागों की योजनाओं का लाभ दिलवाया। पवन ने अपनी ग्रामसभा में तो काम किया ही। अपने साथी ग्राम प्रधानों का सहयोग भी किया। 

पवन ने ग्राम प्रधान बनने के बाद तय कर लिया था कि वो जिला पंचायत में जाकर लोगों के लिए काम करेंगे। बड़े स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके लिए पवन ने पिछले पांच सालों में जिला पंचायत के पौंटी वार्ड के लगभग प्रत्येक गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। जिनका समाधान करवा पाऐ, उनका समाधान भी करवाया। लोगों की परेशानियों को अपनी परेशानी समझकर लोगों के साथ हरदम खड़े रहे। बिल्कुल जमीन स्तर के नेता की तरह। 

पवन को यही चीजें दूसरों से अलग करती हैं। हालांकि अभी चुनाव की शुरूआत ही हुई है। आधिकारिक रूप तारिखों का एलान भी नहीं हुआ है। लेकिन, जिस तरह पवन तेजी से लोगों की जुबां पर छा रहे हैं। उससे एक बात तो तय है कि आने वाले दिनों मेें वो उनके मुकाबले खड़े उम्मीदवारों पर भारी पड़ सकते हैं। देखना होगा कि युवा जोश और कितनी तेजी से आगे बढ़ता है। उम्मीद करते हैं कि लोग पवन जैसे उत्साही और समझदार युवाओं पर भरोसा कर उनको आगे बढ़ाएंगे...।
....प्रदीप रावत (रवांल्टा) 

Post a Comment

0 Comments