Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दिल्ली में चुनी जाएगी उत्तराखंड की इस ग्रामसभा की प्रधान, लोगों ने भेजा बुलावा

नैनीताल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। आरक्षण तय हो चुका है। देरी बस इस बात की है कि चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। हालांकि दूसरी ओर हाईकोर्ट की ओर भी कई प्रत्याशियों की नजर है कि वहां से क्या फैसला आता है। बहरहाल वहां से जो फैसला आये, लेकिन बेतालघाट ब्लॉक के कफूल्टा गांव का प्रधान तय हो चुका है। प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। जिनका प्रधान बनना है। वो दिल्ली में अपने गांव से पूरे 250 किलोमीटर दूर बैठी हैं। 

पंचायत चुनाव : 250 किमी दूर से आएंगी नई ग्राम प्रधान
अपने गांव से करीब 250 किमी दूर देश की राजधानी दिल्ली में बैठी महिला कफूल्टा गांव की प्रधान बनने वाली हैं। उनकी राह में कोई रोड़ा ना तो है और ना कोई अटका सकता है। कफूल्टा गांव गांव में करीब 453 वोटर हैं। परिवार रजिस्टर के अनुसार 167 परिवार गांव में रहते हैं, जिसमें महज दो परिवार ही अनुसूचित जाति के हैं। इनमें से एक काश्तकार किशन राम का परिवार है, जिनके परिवार में कोई महिला के नहीं है। दूसरा परिवार उनके भाई गणेश राम को है, जो दिल्ली में रहते हैं।

गणेश की पत्नी ग्राम प्रधान बनने के लिए योग्यता भी रखती हैं। वो फिलहाल पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। इस बार अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीट है। गांव में सुनीता ही एकमात्र योग्य उम्मीदवार हैं। उनको गांव आकर मुखिया बनने का बुलावा भेजा गया है। ग्रामीणों को भी कोई आपत्ति नहीं है।

Post a Comment

0 Comments