नरेंद्रनगरः धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में NSS यूनिट ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए पोषक तत्वों की उचित व संतुलित मात्रा आवश्यक है।
भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ की ओर से माह सितम्बर को पोषण माह के रूप में मनाए जाने की घोषण की है। इसके तहत महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट ने कालेज के छात्रों को पोषण और डाइट की सलाह देने से पहले एन्थ्रोपोमेट्रिक्स मेजरमेंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके अंतर्गत छात्रों की लम्बाई, भार, कमर एवं कूल्हों की माप ली गई। गृह विज्ञान विभाग की डॉ. सोनी तिलारा ने बतया कि छात्रों की एन्थ्रोपोमेट्रिक्स मेजरमेंट आंकडों के विश्लेषण के बाद उन्हें व्यक्तिगत तौर डाइट एवं पोषण के सुझाव दिए जाएंगे। इस अवसर पर एनएसएस यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आराधना सक्सेना के अलावा डॉ. शैलजा रावत, डॉ. हिमांशु जोशी, डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल, डॉ. मनोज सुन्द्रियाल मौजूद रहे।


0 Comments