बड़कोट: जेएसपी प्रोजेक्टस लिमिटेड ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य कर रही है। कंपनी जिस तरह से काम कर रही है। उससे पर्यावरण को नुकसान हो ही रहा है। लोगों की जान और घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। जेएसपी ने कई ऐसे कारनामे किये हैं, जिनसे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसने कंपनी के निर्माण की पोल खोल कर रख दी।
दरअसल, बड़कोट-यमुनोत्री हाईवे पर छटांग गांव में घरों के नीचे से कंपनी ने सड़क कटिंग करने के बाद पक्की दीवार लगाई। जिस वक्त दीवार लगाई थी। बाहर से मिट्टी का ढेर लगा था। लेकिन, आजकल बारिश के बाद जैसे ही मिट्टी के ढेर बहा। दीवार की हकीकत सामने आ गई।
तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि दीवार की बुनियाद ही नहीं बनाई गई है। दिखावे के लिए दीवार को चेकडैम की तरह तार और पत्थरों से बनाया गया है, लेकिन मिट्टी हटने के बाद तार भी पत्थरों को छोड़ने लगी है। तारों को जो जाल बनाया गया था, वो भी झुकने लगा है।
इससे लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की है। कंपनी के अधिकारियों को भी जानकारी दी, लेकिन किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
बहुत जल्द होंगे बड़े खुलासे

बड़कोट-गंगोत्री रोड पर भी अनियमितता।
स्टोन क्रेशर को लेकर डीएम के आदेशों को ठेंगा।
टनल निर्माण में पर्यावण को भारी नुकसान।
पहाड़ी को कमजोर कर रही जेएसपी कंपनी।
बेतरतीबी ढंग से हो रहा पहाड़ों का कटान।

0 Comments