भारत माता की जय...। शुरुआत सवालों से करते हैं। अगर आपके आसपास सुरक्षा के लिए दो-तीन पुलिस जवान तैनात कर दिए जाएं, तो क्या आपको डर लगेगा ? अगर आपके आस-पास सुरक्षा का एक पूरा चक्र बना दिया जाए, तो क्या आप डरेंगे ? अगर आपके आस-पास दुनिया के बेहतरीन कमांडो तैनात कर दिए जाएं, तो क्या आपको डर लगेगा ? अगर आपकी सुरक्षा के लिए पूरा इलाका ही सील कर दिया जाए या यूं कहें कि सुरक्षा ऐसी, जिसमें परिंदा भी पर नहीं मार पाए, तो क्या आपको डर लगेगा ? आप असहज होंगे ? जाहिर है, आपको बिल्कुल भी डर नहीं लगेगा। फिर पीएम मोदी कौन से खतरों के बीच सहज नजर आए ?
यहां भी शुरूआत सवाल से ही। मैन वर्सेज वाइल्ड। बीयर ग्रील्स के साथ दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी के सबसे अधिक सुरक्षित व्यक्ति यानि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैन वर्सेज वाइल्ड। पहली बार मुझे बीयर ग्रील्स का शो फीका लगा। बीयर के साथ हमारे प्रधानमंत्री थे, इसलिए शो को पूरा देख लिया। अखबारों और मीडिया ने पीएम के मैन वर्सेज वाल्ड शो के बहाने पीएम मोदी को एक बार फिर से महिमा मंडित किया, जैसे हर रोज किया जाता है।

मैन वर्सेज का पहला ऐसा शो, जिसमें वाइल्ड लाइफ नजर ही नहीं आई। अखबारों को पीएम मोदी का रूप अनोखा लगा। हमारे प्रधानमंत्री रूप धारण करने में बचपन से ही पारंगत हैं। यहां भी चाय ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इतिहास के पन्नों में एक पन्ना और जुड़ गया। पीएम मोदी ने बीयर ग्रील्स को भी चाय पिला दी। वो भी तुलसी की गर्मा-गरम चाय, जिससे सारे रोग एक क्षण में दूर हो जाएं। बीयर ने भी पीएम मोदी को चाय पिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी...।

बीयर ग्रील्स ने नाव बनाई। जैसी वो खुद के लिए हमेशा ही बनाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को खुद नदी पार कराई। अखबारों ने लिखा उफनती नदी। अगर आपने शो को गौर से देखा होगा, तो साफ है कि नदी को भी देखा होगा। नदी कितनी शांत थी। उसमें कहीं उफान नजर नहीं आ रहा था। उस नाव के आस-पास अदृश्य स्टीमर भी रेंग रही थी। हर तरफ दुनिया के सबसे बेहतरीन और तेज कमांडो। जो पलक झपकते ही किसी भी खतरे को ठाल सकते हैं। सवाल ये है क्या कोई ऐसी सुरक्षा के बीच खुद को असहज महसूस कर सकता है ?
मैन वर्सेज वाइल्ड शो मोदी वर्सेज मोदी नजर आया। शो में ना तो पार्क नजर आया और ना बीयर ग्रील्स, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। बीयर ने अमरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी अपने शो पर बुलाया था। बराक वाला शो भी देख लें। मोदी जी भले ही सुरक्षित खतरों के बीच सहज महसू कर रहे हों, लेकिन अब तो मैं भी बेहद सहज महसूस कर रहा हूं। क्योंकि इस पोस्ट के बाद कई लोग इसे सोशल मीडिया पर बैन कराने का मन बनाएंगे। उनके लिए विशेष जानकारी ये है कि मैं पहले से ही सोशल मीडिया पर असामाजिक करार दिये जाने के बाद बैन किया चुका हूं। इसलिए मुझे खतरे की कोई चिंता ही नहीं।

ये शो टीवी चैनलों पर चलने वाले मोदी जी के आज तक के इंटव्यू जैसा ही था। इसमें नई जानकारी कुछ नहीं थी। मेरे पिताजी की मां के अलावा कुछ भी नया नहीं था। स्कूल ड्रैस, वर्तन में कोयला डालकर कपड़े प्रेस करना, रेलवे प्लेटफार्म पर चाय पिलाना, पिताजी की चिट्टियां, प्रकृति...। यानि फुलटू मोदी महिमा। वो हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। हम दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी हैं। वैसे मोदी जी जैसा ब्रांड एंबेसडर दूसरा कोई नहीं हो सकता, वो भी खुद का ब्रांड एंबेसडर।
...प्रदीप रावत (रवांल्टा)

0 Comments