Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आराकोट क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही, दहशत में लोग, त्यूणी बाजार पर भी खतरा

उत्तरकाशी (मोरी): पिछले दो दिनों हो रही भारी बारिश के कारण मोरी के आराकोट, डगोली, माकुड़ी गांव में नाले उफान पर हैं। बरसाती नाले में भारी उफान आने के बाद कई घरों को खतरा हो गया है। सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। लोगों ने उफान को देखते हुए अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण ली है। 


मोरी क्षेत्र में भारी बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। आराकोट से लगे डगोली गांव में दोनों तरफ नाले उफान पर हैं। गांव की नीचे की ओर भूधंसाव होने से मकानों को खतरा हो गया है। नालों के उफान पर आने से लोगों में दहशत का माहौल है। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। 




लोगों के खेत पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। इधर, त्यूणी बाजार में भारी उफाने के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिससे बाजार को खतरा हो गया है। भारी बाड़ के कारण बाजार को खतरा हो गया है। हिमाचाल में भारी बारिश के कारण भी हिमाचल से लगे क्षेत्रों की नदियों और नालों को जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिससे लोग दहशत में हैं।


Post a Comment

0 Comments