Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आपदा से 13 गांवों में तबाही, 17 लोगों की मौत, 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, 50 जहार से ज्यादा लोग प्रभावित, 3 गांवों को मदद की दरकार

देहरादून:  आपदा सचिव अमित नेगी ने उत्तरकाशी के आराकोट को लेकर कर पत्रकारों से वार्ता कर मौके हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहत-बचाव के लिए टीमें पहुंच चुकी हैं। नेशनल हाइवे खोल दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी सड़कें खोलना बाकी है। साथ ही संचार सेवाएं भी बहाल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे हैलीपैड बना रहे हैं।


उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीमों ने काम करना शुरू कर दिया है। आराकोट से 10-10 की रेस्क्यू टीम बनाकर गांवों में भेज रहे हैं। राहत राशन और दवाएं पहुंचायी जा रही हैं। त्यूनी के हेलीपैड को दुरस्त कर लिया गया है, अभी गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को देहरादून लाया गया है। पेयजल और यूपीसीएल के अधिकारियों को भी व्यवस्थयें दुरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।  

आईजी पुलिस संजय गुंज्याल ने बताया कि अब तक 10 शवों को निकाल लिया गया है। साथ ही कहा कि अभी संख्या बढ़ सकती है। सीमावर्ती राज्य हिमाचल से भी मदद मांगी गई है। आपदा सचिव ने बताया कि 12 गांव पूर्ण रूप से प्रभावित है। आराकोट में 10 शव नुकाले जा चुके हैं। 6 लोग गायब बताये जा रहे हैं। 3 ऐसे गांव है, जहां मदद नही पहुंच पाई है। 

आपदा सचिव अमित नेगी ने बताया कि राज्यभर में बारिश और अतिवृष्टी से अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि 3 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए लगाये गए हैं। जरूरत पड़ने पर और हेलीकाॅप्टर भी मंगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहत-बचाव कार्य पूरी तेजी से किया जा रहा है। लोगों को हर तरह की सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। जिन गांवों मदद नहीं पहुंच पाई है। उन गांवों में लिए टीमें रवाना हो चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments