Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तरकाशी : यमुनाघाटी में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

बड़कोट: उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में भूकंप के तेज झटके महसूसी किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ घरों के सीसे चटकने की बातें भी सामने आई हैं। जबकि एक दो घरों में लोगों सोशल मीडिया में दरारें पड़ने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। डीएम आशीष चैहान ने एसडीआरएफ और अन्य विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तरकाशी जिले में पिछले एक माह भूकंप का ये दूसरा झटका है। इससे पहले भी लगातार भूकंप के झटके आते रहते हैं। 


भूकंप के लिहाज से उत्तरकाशी जोन-5 में आता है। हालांकि अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भवनों को भी किसी तरह के नुक्सान से फिलहाल प्रशासन ने इंकार किया है।

Post a Comment

0 Comments