लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा में आपको अब पूरा गिलास पानी नहीं मिल पाएगा। अगर आप विधानसभा जा रहे हैं और पानी पीना चाहते हैं, तो आपको आधा गिलास ही पानी दिया जाएगा। ये नियम हर आम और खास लोगों पर लागूं होगा।
आधा-आधा गिलास दो बार
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने एक मुहिम शुरू की है। इसके तहत विधानसभा में आने वाले अतिथियों को पूरा गिलास पानी देने के बजाय आधा गिलास पानी दिया जाएगा। यानि पहले आधा गिलास दिया जाएगा। यदि कोई पूरा गिलास पीना चाहता है, तो उसे आधा-आधा करके दो बार पिलाया जाएगा।
जल संरक्षण को बढ़ावा
इस मुहिम के जरिए जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। आमतौर पर सरकारी या गैर सरकार कार्यालयों में लोग पानी को पूरा गिलास भर लाते हैं। अधिकांश मामलों में देखा जाता है कि कार्यालय में आने वाले लोग पूरा गिलास पानी नहीं पीते हैं। गिलास में बचे पानी को ऐसे ही फेंक दिया जाता है, जिससे पानी की बर्बादी होती है।
विधानसभा में सख्ती से पालन
विधानसभा में आधा गिलास पानी मुहिम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बाकायदा आदेश जारी किए गए हैं। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने आदेश में कहा है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी मुहिम में सहयोग दें और अनिवार्य रूप से इसका पालन करें।

0 Comments