Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तरकाशी : बौन गांव में घुसा उफनाए नाले का मलबा और पानी, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी।  मंगलवार सुबह से ही प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। उत्तरकाशी के सांसद आदर्श ग्राम बौन में अचानक गांव के बीच बहने वाला नाला उफान पर आ गया, जिससे भारी मलबा लोगों के घरों के आंगन में घुस गया।


मलबा आने से घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बड़ेति के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया। इस कारण वाहनों को बाईपास किया गया है। इधर, यमुना घाटी में भी नौगांव-राजगढ़ी मोटर मार्ग भी भारी मलबा आने से बंद हो गया है। कई अन्य जगहों पर भी बारिश के कारण भूस्खलन होने की खबरें सामने आ रही हैं। 

देहरादून में भी सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी जिलों में आपदा के लिहाज से संवेदनशील जगहों पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दरअसल, मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के 8 जिलों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका पहले ही जता दी थी, जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था। हालांकि अलर्ट के हिसाब से ज्यादातर जगहों पर व्यवस्थाएं नजर नहीं आई।

Post a Comment

0 Comments