देहरादून : उत्तराखंड भाजपा ने खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन पर बड़ी कार्रवाई की. जी हां भाजपा ने कुंवर चैंपियन को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है. चैंपियन का पिछले कई वीडियो और बयानों को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने ये बड़ी कार्रचाई की है.
इसकी पुष्टि राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने की है. साथ ही सांसद अजय भट्ट ने भी निजी चैनल को बयान देते हुए इसकी पुष्टि की है. और इसी के साथ एएनआई ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
इस पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि जिस भाषा का उपयोग विधायक चैंपियन ने वीडियो में किया है ऐसों के लिए भारतीय जनता पार्टी में जगह नहीं है. अजय भट्ट ने कहा कि विधायक को कई बार मौका दिया गया लेकिन फिर बार बार उन्होंने वही गलती की जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही थी औऱ इसलिए ये कार्रवाई की गई है.

0 Comments