देहरादून: मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के तीन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विलाग ने 23, 24 और 25 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि भारी ओलावृष्टी हो सकती है, जिसके चलते इन जिलों को अलर्ट किया गया है।
पिछले दो-दिनों में हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पौड़ी, टिहरी, कोटद्वार समेत कई जगह बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मसूरी में 21 से 26 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। देहरादून में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी, बागेश्वर जनपदों में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

0 Comments