Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का अमेरिका के अस्पताल में निधन

देहरादून : उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन की दुखद खबर आ रही है। प्रकाश पंत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इन दिनों अमेरिका में चल रहा था।प्रकाश पंत उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री के साथ ही पेयजल, आबकारी और अन्य महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे थे। वित्त मंत्री प्रकाश पंत अपनी स्वच्छ राजनीति के लिए जाने जाते रहे। साथ ही एक नेक इंसान के रूप में भी उनकी पहचान रही। प्रकाश पंत जाने से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है।  उत्तराखंड की राजनीति को एक अपूर्णीय क्षति हुई है।


पिथौरागढ़ से विधायक प्रकाश पंत का जन्म 11 नवंबर 1960 पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में हुआ था।  वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तराखण्ड विधान सभा के सदस्य हैं। प्रकाश पंत सबसे पहले पिथौरागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2002 से 2007 तक निर्वाचित हुए। वर्तमान में वह उत्तराखण्ड सरकार में वित्त, आबकारी, संसदीय कार्य, विधायी कार्य, भाषा,वित्त मंत्री, व्यावसायिक कर मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। अस्वस्थ होने और इलाज के लिए विदेश जाने की वजह से उनके विभाग फ़िलहाल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के पास हैं।

Post a Comment

0 Comments