Header Ads Widget

Responsive Advertisement

IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के डीएम बदले

देहरादून : उत्तराखंड शासन में दो दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले
कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए। हरिद्वार डीएम दीपक रावत को महाकुंभ मेलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा दूसरे जिलों के डीएम भी हटाए गए हैं। साथ ही कई सचिवों के भी पर कतर दिए गए, जबकि कुछ को भारी-भरकम डिपार्टमेंट दिए गए।
 

एसीएस राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन के अतिरिक्त जिम्मेदारी। मनीषा पवार से जलागम हटाया गया। भूपेंद्र कौर औलक को सचिव खेल युवा कल्याण के पद से हटाया सचिव जलागम की दी जिम्मेदारी। मीनाक्षीसुंदरम को सचिव कृषि एवं पंचायती राज की अतिरिक्त जिम्मेदारी। 

सौजन्य को सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की अतिरिक्त जिम्मेदारी। हरबंस सिंह चुग सचिव गन्ना एवं चीनी बनाए गए। ब्रिजेश संत को सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया। वी. षणमुगम कोडीएम टिहरी की मिली जिम्मेदारी। दीपेंद्र चौधरी डीएमहरिद्वार बनाए गए।  

चंद्रेश यादव अपर सचिव हिंदी अकादमी निदेशक भाषा संस्थान के अध्यक्ष बनाए गए। रणवीर सिंह चौहान बने आबकारी आयुक्त,  अपर सचिव परिवहन एवं प्रबंध निदेशक रोडवेजकी ज़िम्मेदारी। दीपक रावत डीएम हरिद्वार के पद से हटाया मेला अधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी।

Post a Comment

0 Comments