Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बड़ी खबर : पिता को बेटी ने कुदाल से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

नौगांव : नौगांव के धारी-कफनोल क्षेत्र के तियां गांव में बेटी ने कलयुगी पिता को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसका आरोप है कि उसके पिता ने उससे छेड़छाड़ की और बलात्कार करने का प्रयास किया। अपनी इज्जत बचाने के लिए उसने अपने पिता के सिर पर कुदाल से वार कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।


बताया जा रहा है जिस त्रेपन लाल को उसकी बेटी ने मौत के घाट उतार दिया। उसकी दो पत्नियां थी। पहली पत्नी को उसने छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि पिता को मौत के घाट उतारने वाली बेटी का विवाह हो चुका था। अब मायके में ही रहती है।

उसके पिता ने उसका बलात्कार करने का प्रयास किया। मामला  कल देर रात का है, लेकिन इसकी जानकारी राजस्व पुलिस और लोगों को आज दिन में दोपहर के बाद लगी। राजस्व पुलिस में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments