Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गहरी खाई में गिरी सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

त्यूनी: देहरादून जिले के त्यूनी में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में सीआईएसएफ इंस्पेक्टर और उनका परिवार सवार था। कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो चुकी है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सभी के शव खाई से निकाले जा चुके हैं।


हादसे में सीआईएसएफ इंस्पेक्टर पवन नेगी, उनकी पत्नी रश्मि, बेटी ईशीका, बेटी आरव, महिला रिश्तेवार मूर्ति देवी और सुमन देवी मौत हो गई है। बताया गया कि आज कार बानपुर से त्यूणी बाजार की ओर आ रही थी और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर त्यूनी पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य किया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments