Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री को भायी अनिल बलूनी की मुहिम मेरा गांव-मेरा वोट

देहरादून: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मुहिम का असर दिल्ली, मुंबई से लेकर देहरादून तक दिखने लगा है। अनिल बलूनी ने मेरा गांव-मेरा वोट अभियान शुरू किया है। उनकी इस मुहिम को गीतकार प्रसून जोशी ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से समर्थन दिया। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अनिल बलूनी की मुहिम का समर्थन किया। 



सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अनिल बलूनी की मुहिम शानदार है। उन्होंने कहा कि मैं बलूनी को इस मुहिम के लिए बधाई देता हूं। साथ ही लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भी अपना वोट, अपने गांव में ही रखें। उन्होंने कहा कि इसके बहुत शानदार परिणाम सामने आएंगे। सीएम ने बलूनी की मुहिम की सराहना भी की।  

दरअसल, अनिल बलूनी ने रिवर्स पलायन को लेकर मुहिम शुरू की है। इसके जरिए उन्होंने पौड़ी डीएम को पत्र लिखकर अपना नाम कोटद्वार से कटवाकर उनके मूल गांव में दर्ज करने को कहा। इसके पीछे उनका लक्ष्य है कि जब लोगों का नाम वोटर लिस्ट में उनके गांव में होगा, तो एक ना एक दिन वोट डालने अपने गांव जरूर आएंगे। 

धीरे-धीरे लोग वोट के बहाने जब अपने गांव आने लगेंगे तो अपने टूटे हुए आशियानों को संवारने का काम भी करेंगे। इस बहाने लोगों का गांव में आना-जाना लगा रहेगा। भविष्य में इस मुहिम को और तेज किए जाने की जरूरत है। जिसके लिए बलूनी ने तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में मुहिम को लेकर कुछ कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments