Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जन्मदिन पर शहीद राजेश चमियाल को श्रद्धांजलि, सबके चहेते थे राजेश

बड़कोट (बिगराड़ी): नौगांव ब्लाक के बिगराड़ी गांव के शहीद राजेश चमियाल के जन्मदिन पर हर साल पूजा की जाती है। आज उनके जन्मदिन पर बिगराड़ी में बने उनके शहीद स्मारक पर लोगों ने पूजा-अर्चना कर शहीद राजेश चमियाल को श्रद्धांजलि दी। उनके जन्मदिन पर उनका पूरा परिवार भावुक होता ही है, अन्य लोग भी भावुक नजर आते हैं।
 
शहीद राजेश चमियाल की मां आज तक यही कहती है कि उसका बेटा कहीं से मुझे देख रहा होगा। राजेश के शहीद होने के बाद से अब तक वो उस दर्द को बिल्कुल भी नहीं भुला पाई हैं। वो कई बार भूल जाती हैं कि राजेश कहीं सितारों में बस गया है। वो आसमां में तारा बनकर चमक रहा है।  पिता राजेश का नाम आते ही कहीं खो से जाते हैं।
शहीद राजेश बहुत ही होनहार थे। पढ़ाई से लेकर खेत तक, हर जगह वो परफेक्ट थे। क्रिकेट के उम्दा खिलाड़ी थे। राजेश जितनी शानदार बैटिंग करते थे। उससे कहीं बेहतरीन विकेट कीपिंग करते थे। बचपन से ही लोगों के चहेते रहे। उनको हर कोई खूब प्यार करता था। शहीद राजेश के बड़े भाई विनोद चमियाल पुलिस में हैं।

शहीद राजेश चमियाल 23 जून 2013 को कुफवाड़ा में शहीद हो गए थे। राजेश चमियाल बहुत होनहार थे। राजेश को पुलिस और आईटीबीपी को चुनने का मौका भी मिला था, लेकिन राजेश ने आर्मी ज्वाइन की। शहीद राजेश भर्ती की उम्र होते ही सेना में चले गए थे और बहुत कम समय में ही भारत मां के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

Post a Comment

0 Comments