Header Ads Widget

Responsive Advertisement

12वीं के बाद 10वीं में भी देशभर में टाॅप पर देहरादून

देहरादून : सीबीएसई दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के परिणाम में एक बार फिर देहरादून रीजन का दबदबा रहा। 499 अंक के साथ शीर्ष स्थान पाने वाले 13 छात्र-छात्राओं में सात छात्र देहरादून रीजन से हैं।  देहरादून रीजन 89.04 पास प्रतिशत के साथ देश में आठवें स्थान पर हैं। 
इस बार नतीजों में छात्राओं का दबदबा रहा है। साल 2019 के रिजल्ट में 92.45% छात्राओं ने सफलता हासिल की है। वहीं, छात्राओं का पास फीसदी 90.14% रहा है। पिछले साल छात्राओं का पास फीसदी 88.67 और छात्रों को 85.32% रहा था। 
उत्‍तराखंड में शगुन मित्तल, लोकेश जोशी व जगनूर कौर पहले स्थान पर हैं। तीनों को देशभर में तीसरा स्थान मिला है। जगनूर अमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर उधमसिंह नगर की छात्रा हैं। लोकेश जोशी सेंट पीटर स्कूल ऊधमसिंह नगर के छात्र हैं। शगुन मित्तल दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून की छात्रा हैं। शगुन मित्तल के पिता डा आशीष मित्तल मैक्स अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन हैं। शगुन, लोकेश व जगनूर ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं।

Post a Comment

0 Comments