Header Ads Widget

Responsive Advertisement

घर पहुंचा पर्वतारोहण के दौरान मृतक जवान का शव

पिथौरगढ़ : मकालू चोटी पर पर्वतारोहण के दौरान बर्फ में दबने से मृत सेना के जवान नारायण सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह सेना के हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया गया। उनकी पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास बरम ले जाया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


बीती 16 मई को मकालू पर्वत पर चढ़ने के दौरान कुमाऊं स्काउट के सैनिक नारायण सिंह परिहार की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के  कारण शव लाने में देरी हो रही थी। नारायण सिंह परिहार के बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बच्चे बरम गांव में शव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। 

Post a Comment

0 Comments