Header Ads Widget

Responsive Advertisement

तेज रफ्तार कंटेनर का कहर, राह चलते लोगों को रौंदा, सगी बहनों की मौत

रुद्रपुर: रुद्रपुर में गदरपुर की ओर से आर रहे तेज अनियंत्रित कंटेनर ने कहर बरपाया है। कंटनर ने एक बाद एक छह लोगों को कुचल डाला। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवतियों की स्थिति गंभीर बताई जा रहा है। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़ फरार हो गया। इससे मौके पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के मुताबिक सेठी कॉलोनी, बिलासपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सकेंद्र सैनी मजदूरी करता है। उसकी 18 साल की बेटी पुनीता और 25 साल की बैटी डॉली भी मजदूरी करते थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे हाईवे पार करते वक्त गदरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने चारों को टक्कर मार दी। इससे पुनीता ओर उसकी बहन डॉली की मौके पर ही मौत हो गई।

खुशबू सहित दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद से चालक फरार है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कोतवाल कैलाश भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कर दोनों बहनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाद में पुलिस ने जैसे तैसे जाम खुलवाया। कोतवाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दोनों महिलाओं की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। एक साथ दो बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत के गुस्साए लोगों ने कंटेनर में तोड़फोड़ कर दी।

Post a Comment

0 Comments