Header Ads Widget

Responsive Advertisement

50 साल के इस शख्स के लिए एवरेस्ट चढ़ना खेल, 24 बार फतह कर चुके एवरेस्ट

काठमांडू: नेपाल के 50 वर्षीय पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एक हफ्ते के अंदर दूसरी बाद माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई की है। कामी रीता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की रिकॉर्ड 24वीं बार चढ़ाई कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर वे 24वीं बार पहुंचे। वे यह कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते पर्वतारोही हैं। 15 मई को वे 23वीं बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे। कामी 1994 में पहली बार 25 साल की उम्र इस चोटी पर पहुंचे थे।


एवरेस्ट के शिखर पर सबसे ज्यादा बार पहुंचने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने इस बार भारतीय पुलिस दल को एवरेस्ट तक पहुंचने में गाइड का काम किया। वह गत 15 मई को इस चोटी पर 23वीं बार पहुंचे थे।
पर्वतारोहण कंपनी सेवन समिट ट्रेक्स के चेयरमैन मिंग्मा शेरपा ने बताया कि कामी रीता मंगलवार सुबह 6.38 बजे नेपाल की तरफ से एवरेस्ट पर पहुंचे। वह भारतीय पुलिस दल को गाइड कर रहे थे। नेपाली शेरपा विदेशी पर्वतारोहियों के लिए गाइड का काम करते हैं। वह उनके लिए एवरेस्ट पर चढ़ने का मार्ग तैयार करते हैं। इसी माह 14 मई से शुरू हुए इस सीजन में दुनियाभर के करीब एक हजार पर्वतारोही एवरेस्ट की चोंटी फतह करने की कोशिश कर रहे हैं।


मिंग्मा ने बताया कि कामी 25 बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करना चाहते हैं। वह 1994 में पहली बार एवरेस्ट पर चढ़े थे। 1995 में हिमस्खलन और खराब मौसम के कारण उनका अभियान पूरा नहीं हो पाया था। लेकिन उसके बाद से एवरेस्ट पर चढ़ने का उनका सिलसिला लगातार जारी है। कामी 8,000 मीटर से ऊंची विश्व की कई दूसरी कई चोटियां भी फतह कर चुके हैं। इनमें के-2, अन्नपूर्णा, होस्ते और चो-ओयू शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments