देहरादून: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पीएम मोदी बाबा केदार के दर पर आए थे। उन्होंने बाबा से जीत का आशीर्वाद मांगा था, जो अब फलीभूत हो चुका है। बाबा ने अपने भक्त की मन्नत को मान लिया। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी जीत के बाद फिर से बाबा केदार के दर पर आशीर्वाद लेने आ सकते हैं। उनके दौरे की तैयारियों भी शुरू कर दी गई हैं।

देश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बाबा केदार की शरण में आ सकते हैं। सू़त्रों की मानें तो पीएम मोदी 6 जून के आस-पास केदारनाथ दौरे पर आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो केदारनाथ में पीएम मोदी के आने की तैयारियों भी शुरू कर दी गई हैं। उनके दौरे की अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है।
पीएम मोदी 18 मई को केदारनाथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने पहले बाबा केदार के दर्शन किए। उसके बाद केदारपुरी में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। केदारनाथ में एक गुफा में उन्होंने गुफा में ध्यान भी किया था।
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने यहां पहुंचेंगे। उसके बाद ही प्रधानमंत्री के तौर पर फिर से अपना कामकाज विधिवत रूप् से संभालेंगे।
0 Comments