बड़़कोट : पहले चरण के लिए देश के 20 राज्यों समेत उत्तराखंड की 5 सीटों के लिए भी 11 अप्रैल यानी आज मतदान संपन्न हो गया है। इस दौरान कई तरह के नजारे भी देखने को मिले। जहां एक ओर गांव में सड़क, बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं पहुंचने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया, तो कुछ जगहों पर लोगों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्ससा लिया।
राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बूथ-टू-बूथ कैंपेन चलाया। स्वयंसेवकों बूथों पर जाकर दिव्यांग, बुजुर्ग और अन्य असमर्थ लोगों को वोट डालने में सहायता की। स्वयंसेवीयों ने लगभग 20 बूथों में वृद्धों और दिव्यांगों को घर से बूथ एवं बूथ से घर छोड़ने का कार्य किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय बहुगुणा ने बताया कि 20 बूथों पर 40 स्वयंसेवीयों को यह दायित्व दिया गया था। सभी ने अपने-अपने गांवों के दिव्यांगों, वृद्धजनों को घर से बूथ तक और बूथ से घर छोड़ने का काम किया।
राजकीय महाविद्यालय बड़कोट एनएसएस स्वयंसेवकों के इस काम की लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना था जी वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय बहुगुणा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने शानदार काम किया है। अक्सर देखा जाता है कि लोग खानापूर्ति के लिए काम करते हैं, लेकिन बड़कोट एनएसएस स्वयंसेवकों ने धरातल पर अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाया है।


0 Comments