Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वोटरों को जागरूक करेंगे महाविद्यालय के विध्यार्थी, शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

बड़़कोट : राजकीय महाविद्यालय बड्कोट में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत छात्र छात्राओं ने अधिक संख्या में मतदान करने एवं जन्समुदाय को इस मुहिम में जोड़ने की शपथ ली। इसके तहत लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के तिवारी एवं मुख्य अनुशासक डॉ. डी.एस मेहरा ने  इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वही व्यक्ति किसी राजनितिक व्यक्ति, पार्टी एवं उनकी नीतियों का विरोध कर सकता है, जो लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी करे। 

शपथ के पश्चात क्वाल गांव के शहीद चन्द्र मणि नौटियाल के सम्मान में 2मिनट का मौन भी रखा गया। डा. विजय बहुगुणा ने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देना सर्वोच्च बलिदान है। इस दौरान विध्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगे। सभी शहीद वीर जवान को श्रधांजलि दी।

Post a Comment

0 Comments