हरिद्वार: कहते हैं कि डर के आगे जीत है, लेकिन कभी डर के आगे मौत भी खड़ी रहती है। ऐसा ही गुजरात के एक लड़के साथ हुआ। गुजरात से दो लड़कियों के साथ भाग कर आए युवक ने अपने परिजनों को देखकर डर के मोरे आश्रम की तीसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फोटो साभार- अमर उजाला
गुजरात का एक युवक दो लड़कियों के साथ घर से भागकर हरिद्वार पहुंचा था। वो यहां एक आश्रम में ठहरे हुए थे। युवक ने आश्रम में अपने परिजनों और पुलिस को देखा तो आश्रम की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परिजनों को युवक और लड़कियों के हरिद्वार पहुंचने की भनक लगते ही वो हरिद्वार आ गए। उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस को अपनी जांच-पड़ताल में तीनों के एक आश्रम में ठहरे होने की जानकारी मिल गई।
अपने परिजनों को पुलिस के साथ देखते ही युवक ने आश्रम की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों ही गुजरात से हरिद्वार पहुंचे थे। सीसीटीवी कैमरे में युवक के छलांग लगाने का पूरा वाक्या कैद हुआ है।

0 Comments