Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अपने ही घर में बेगाने हुए अनिल बलूनी, बैनर से फोटो गायब

देहरादून: पौड़ी लोकसभा सीट भाजपा में आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटद्वार में आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सभा होनी है, लेकिन उससे पहले ही सभा स्थल पर लगे मुख्य बैनर पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की फोटो नहीं होने से विवाद खड़ा हो गया। बलूनी समर्थकों का आरोप है कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। 


कोटद्वार में पिछले दो-तीन दिनों से राजनीतिक विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बागी नेता धीरेंद्र चैहान की पार्टी में वापसी के बाद लैंसडौन विधायक ने राजनीति को वैश्यावृत्ति तक करार दे डाला। जिसके विरोध में आज वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना लाल मिश्रा ने विधायक को राजनीति ही छोड़ने तक की सलाह दे डाली। इधर, नया विवाद खड़ा होने के बाद इसे शाजिस माना जा रहा है।

बलूनी समर्थकों को इसलिए ज्यादा गुस्सा आया कि बैनर में पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूड़ी की फोटो लगी है। जिला अध्यक्ष की भी फोटो लगाई गई, लेकिन स्थानीय निवासी होने के बावजूद भी अनिल बूलनी का फोटो नहीं लगाया गया। इसको लेकर बलूनी समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। उनके समर्थकों का कहना है कि बलूनी भी फोटो जानबूझकर नहीं लगाई गई। लोगों को कहना है कि एक तरफ पार्टी उनके कराए गए कार्यों को उपलब्धि के तौर पर गिना रही है और दूसरी ओर अनिल बलूनी को उनके ही गृह क्षेत्र में दरकिनार किया जा रहा है। ऐसा करना पार्टी को भारी पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments