Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इस गांव के स्कूल में आने को तैयार नहीं शिक्षक

मदन पैन्यूली
नौगांव : जनपद उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक के मुंगरसंन्ति का गैर गांव अभी भी विकास की राह तख रहा है। आजाद भारत में यह गांव अभी भी वह जंग झेल रहा है, जो गुलामी में भी नहीं झेली। ग्रामीणोंं को आज भी मूलभूत जरुरतों के लिए हर दिन संघर्ष करना पड़ रहा है।


बिमार लोगों को सड़क तक पहुँचने में कितनी परेशानी होती है, यह ग्रामीण ही जानते हैंं। कई बार तो बिमार लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। गांव में सरकारी स्कूल तो हैं, लेकिन शिक्षक यहां आने के लिये यहां तैयार नहीं है। 

गांव में खेती और बागवानी करते हैं, लेकिन सड़क ना होने के कारण लोग अपने उत्पादों को बाजार तक नहीं पहुंचा पाते हैं।  सेब बागवान परेशान हैं। कफनौल, दारसौं गैर, गन्न, दशमी पट्टी सहित ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। नगदी फसलों पर संकट गहरा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments