कोलंबो: ईस्टर के अवसर पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार को तीन कैथोलिक चर्च और तीन पांच सितारा होटलों को निशाना बनाकर किए गए बम धमाकों में कम से कम 207 लोगों की मौत हो गई जबकि 400 लोग घायल हो गए। अभी तक मामले कोोोोो ले गिरफ्तार किया गया है कई लोगों से पूछताछ की जा रही है सुरक्षा एजेंसियोंं ने पूरे मामले की जांच को लेकर कई टीमों का गठन किया है। हमलेे में 3 भारतीय नागरिकों की मौत की खबर भी है।
'कोलंबो टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार सुबह साढे आठ बजे से नौ बजे के बीच कोलंबो में कोछिकडे के सेंट एंथनी चर्च, निगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च और बSीकालोआ के एक चर्च में सिलसिलेवार धमाके हुए। इसके अलावा राजधानी कोलंबो के ही तीन पांच सितारा होटल शंगरी-ला, सिनामन ग्रैंड और किग्सबरी में भी धमाके हुए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

लंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर राजधानी कोलंबो की एक चर्च समेत कुल तीन चर्च में धमाके हुए। इसके अलावा तीन होटलों में भी ब्लास्ट की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला धमाका कोलंबो में स्थित सेंट एंथनी चर्च में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, इसके बाद नेगोंबो के कतुवपितिया में स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोआ स्थित एक चर्च में धमाके हुए।
इसके अलावा कोलंबो में शांगरी ला होटल, किंग्सबरी होटल और सिनमन ग्रांड होटल में भी ब्लास्ट हुए। इसी बीच भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कोलंबो में स्थित भारतीय हाई कमिश्नर के साथ लगातार संपर्क में होने की बात कही।
0 Comments