हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आज सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे में मोटाहल्दू में गौला नदी के पास बनी श्रमिकों की झोपड़ियों में आग लग गई। आग से कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान 10 दिन का एक मासूम भी आग की पलटों में जिंदा जल गया।

जानकारी के अनुसार मजदूरों की झोपड़ियों में अचानक आग गल गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता एक के बाद एक कई झोपड़ियां आग की चपेट में गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसी भागा-दौड़ी के बीच एक 10 दिन का एक बच्चा झोपड़ी में ही रह गया, जिसकी जलकर मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग को बढ़ने से रोक दिया। हालांकि झोपड़ियों से अब भी लपटें उठ रही हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
0 Comments