Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एफआरआई से पकड़े 3 मीटर लंबे 3 धामन सांप

देहरादून। देहरादून वन प्रभाग में तैनात क्विक रेस्पॉन्स टीम ने एफआरआई में घुसे 3 विशालकाय धामन सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया ।

मंगलवार शाम को 3 बड़े धामन सांप फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में घुस गए,जिसकी सूचना देहरादून वन प्रभाग के डीएफओ को दी गयी। सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए  देहरादून वन प्रभाग में तैनात क्यूआरटी टीम को मौके पर भेजा।

आबादी के नजदीक छुपे गुस्सेल धामन सांपों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर टीम ने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। जिससे सबने राहत की सांस ली। टीम के सदस्यों ने बताया कि यह धामन सांप थे, जिसमें एक मादा ओर 3 नर थे। जिसे अंग्रेजी में रेट स्नेक कहा जाता है। यह करीब 2 व 3 मीटर लंबे व बेहद गुस्सेल थे। टीम में क्यूआरटी सदस्य अरशद, दीपक, शंकर थे। 

Post a Comment

0 Comments