हरिद्वार : उतराखंड में बीजेपी के हरिद्वार खानपुर से बाहुबली विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने अपनी ही पार्टी के झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल को चुनौती दी है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहि है, जिसमें वो विधायक देश राज कर्णवाल को चेतावनी और चैलेंज दे रहे हैं. चैम्पियन ने देशराज कर्णवाल को बेहद ही गंभीर धमकी दी है.
दरअसल, देशराज कर्णवाल ने चैंपियन को गुल्ली-डंडा चैम्पियन कह डाला. उनके बयान पर चैम्पियन एकदम बिफर पड़े. उन्होंने खुलेआम विधायक कर्णवाल को नेहरु स्टेडियम में आने की और उनसे मुकाबला करने की चेतावनी दी है. अपनी ही पार्टी के विधायक को बेहद तल्ख़ अंदाज में चुनौती दी है. चैम्पियन ने कर्णवाल को छाती चीर के रख देने तक की धमकी दी है.
इतना ही नहीं चैंपियन ने देशराज कर्णवाल के लिए कोई अभद्र शब्दों का भी प्रयोग किया है. इस पूरे प्रकरण पर अनुशासन की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी चुप्पी साधे हुई है . दोनों विधायकों के बीच तल्खी लोकसभा चुनाव के दौरान से ही लगातार चल रही है बावजूद इसके भाजपा संगठन कोई कार्रवाई करने के भेजा है चुपचाप पूरे तमाशे को देख रहा है.

0 Comments