देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज आज एक ऐसी घटना हुई, जिसके बाद आई आपरेशन थिएटर बंद करना पड़ा। इससे आंख का ऑपरेशन कराने वाले लोगो़ को अगले दो-तीन दिन तक आई आपरेशन थिएटर बंद कराना पड़ेगा।
दरअसल ऑपरेशन के दौरान एक महिला की पलक से परजीवी जैसा कुछ निकलता हुआ नजर आया। जिसके, बाद अन्य मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए ऑपरेशन थिएटर बंद कर दिया गया। सही ढंग से जांच करने के बाद खोला जाएगा।
टिहरी निवासी 65 वर्षीय महिला दिलो देवी का अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाना था। मंगलवार सुबह उनको ऑपरेशन थिएटर लाया गया। जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी आंख की जांच की तो उन्हें कुछ ऐसा दिखा जो सामान्य नहीं था। महिला की निचली पलक में गांठ जैसा कुछ था। चिकित्सकों को इस बात की आशंका है कि यह कोई परजीवी भी हो सकता है।
आई स्पशिलिस्ट डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उसके बाद पता लग पाएगा कि यह परजीवी है, या नहीं। अन्य लोगों को इंफेक्शन ना हो। फिलहाल अगले दो दिन ऑपरेशन नहीं हो पाएंगे।

0 Comments