Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तराखंड आने वाले वाहनों की राह में रोड़े अटका रहा था आजम खान का बनाया पुल, योगी ने गिराया

रामपुर: उत्तर प्रदेश में जौहर विश्वविद्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर बना उर्दू गेट आज योगी सरकार ने ढहा दिया है। ये गेट उत्तराखंड आने वाले बड़ी वाहनों और ट्रकों के लिए दिक्कतें पैदा कर रहा था। हैवी लोडेड वाहन गेट के चलते नहीं आ पाते थे, जिससे उनको दूसरी रोड़ से भेजा जाता था। उससे जहां एक ओर ट्रैफिक की समस्या हो रही थी। वहीं, वाहनों को लंबा चक्कर काटकर आना पड़ रहा था। 


दरअसल, सपा की सरकार के दौरान इस गेट का निर्मार्ण समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के ने बनवाया था। प्रशासन इसको लेकर काफी समय से तैयारी कर रहा था। सरकार ने पहले ही उर्दू गेट को गैर कानूनी और मानदंडों का उल्लंघन बताया था। सरकार ने इस पर 40 लाख रुपए खर्च किये थे। गेट से रामपुर जिले को उत्तराखंड़ से जोड़ने वाली रोड पर भारी वाहनों के लिए रुकावट पैदा करता था। 

इसकी शिकायत के बाद योगी सरकार ने जिला मजिस्ट्रेट को इसके निर्माण की जांच के आदेश दिए थे। उर्दू गेट रामपुर जिले को उत्तराखंड और जौहर यूनिवर्सिटी से जोड़ने वाली रोड पर बना है। जिसे मौलाना मौहम्मद अली यूनिवर्सिटी रोड नाम दिया गया है। गेट को बनाने में किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया। अगर किसी रोड पर स्पीड ब्रेकर भी बनाया जाता है, तो इसके लिए जिला प्रशासन की अनुमति लेना जरूरी होता है। लेकिन इस गेट को बनाने में कोई इजाजत नहीं ली गई।

Post a Comment

0 Comments