Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रोटोकाॅल की रट लगाते रहे मंत्री के समर्थक, रिटायर्ड हो रहे कर्मचारी ने किया आईसीयू का शुभारंभ

कोटद्वार: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार तेज है। उनके प्रयासों से जब भी कोई काम होता है। उत्तराखंड की राजनीति में ठीक उसी तरह उठा-पटक शुरू हो जाती है, जिस तरह शेयर बाजार में शेयर गिरते और बढ़ते हैं। उन्होंने कोटद्वार में बने आईसीयू के शुभारंभ के लिए किसी वीवीआईपी के आने का इंतजार ना कराकर अस्पताल से सेवानिवृत्त हो रहे प्रशासनिक अधिकारी से ही शुभारंभ करवा दिया। उनके इस कदम की प्रदेशभर में सराहना की जा रही है, लेकिन वन मंत्री के समर्थक खुलेतौर पर इसे मंत्री और प्रोटोकाल के खिलाफ बताने के प्रयास में जुटे नजर आ रहे हैं।


दरअसल, कोटद्वार में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की सांसद निधि से आईसीयू का निर्माण किया गया है। उत्तरकाशी में अस्पताल समेत उन्होंने प्रदेश के अन्य अस्पतालों में भी समय-समय पर इस तरह के आईसीयू बनाने का एलान किया था। कोटद्वार में आईसीयू बनकर तैयार हो गया है। कोटद्वार विधायक और प्रदेश सरकार में वन मंत्री हरक सिंह रावत के समर्थक चाहते थे कि इसका शुभारंभ मंत्री करें, लेकिन अनिल बलूनी ना तो खुद आए और ना किसी वीवीआईपी को कहा। उन्होंने अस्पताल से रिटायर्ड हो रहे प्रशासनिक अधिकारी मदन मोहन भंडारी से आईसीयू का शुभारंभ करा दिया। जिससे मंत्री के समर्थक लोगों से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। जबकि अनिल बलूनी के निर्णय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की सांसद निधि से 62 लाख से चार बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला आईसीयू शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ  राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की घोषणा के अनुसार चिकित्सालय में 36 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मदन मोहन भंडारी से कराया गया। 

राज्ससभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने संदेश में कहा कि उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवा को और अधिक बेहतर बनाने के लिये मेरी ओर से पूरा प्रयास किया जायेगा। इसकी एक छोटी सी शुरूआत राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार में आईसीयू सेंटर बनाकर की गयी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डाॅ. आर एस चैहान, डाॅ. जेसी ध्यानी, एनेस्थेटिस्ट डाॅ. स्नेहदीप आर्य, भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य विपिन कैंथोला, भारत-तिब्बत मंच के प्रदेश महामंत्री धर्मवीर गुसाई, पंकज भटिया, राजेंद्र जखमोला, राजगौरव नौटियाल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments