बड़कोट:राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय महाविद्यालय में हुआ रेड रिबन क्लब का गठन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पीयर एडुकेटर बनाये गये।
राष्ट्रिय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय बहुगुणा ने कहा कि एड्स जैसी संक्रामक बिमारी से बचने के लिये भौतिकवाद को त्यागना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें कहींं ना कहींं भारतीय पुरातन चिन्तन धारा को आत्मसात करना होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके तिवारी ने कहा कि इस क्लब का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. डीएस मेहरा ने कहा कि इस क्लब के गठन का लक्ष्य नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाना भी है।
इस अवसर पर डॉ. विमल प्रकाश बहुगुणा, डॉं. शालिनी सैनी, हिमानी रावत और हेमंत सिंह ने भी अपने विचार रखे। इसके तहत भाषण प्रतियोगीता का आयोजन किया गया। जिसमें हेमंत सिंह, हिमानी और काजल अव्वल रहे। स्लोगन प्रतियोगीता में निधि राणा, गुलशन कुमार, शिवानि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पियर एडुकेटर ने शपथ ली कि वे रेड रिब्बन क्लब की गतिविधियों को धरातल पर अंजाम देंगे।


0 Comments