- चंद्रशेखर पैन्यूली
देहरादून: 17 वीं लोकसभा चुनावों की सरगर्मी है। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए नामांकन पत्रों को खरीदने और भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। होली के पावन अवसर पर जहां लोग विभिन्न रंगों से होली मना रहे हैं। वहीं चुनावी चर्चा और तैयारी पर भी खूब मंथन हो रहा है।एक तरफ विभिन्न होली मिलन कार्यकर्मो में विभिन्न विचारधाराओं के व्यक्ति होली पर गले मिल रहे हैं। वहीं, अपने-अपने दल को जिताने के लिए पूरी कमर भी कस चुके हैं। उत्तराखंड में भी पूरी तरह से चुनावी रंग देखने को मिल रहा है। भाजपा लगभग अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस, भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का आधाकारिक एलान होने के बाद ही अपने नामों को एलान करेगी।
उत्तराखंड की पांच सीटों में से आज हरिद्वार लोकसभा सीट की बात करेंगे। अब तक हम आपको अन्य चार सीटों के इतिहास से रू-ब-रू करा चुके हैं। उत्तराखंड की सर्वाधिक आबादी वाले क्षेत्र की इस सीट की भौगौलिक स्थिति की बात करें तो ये पहाड़ी राज्य की पूरी तरह से मैदानी सीट है। इस लोकसभा में हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा सीटें तो देहरादून जिले की तीन विधानसभा सीटें आती हैं। इसकील सीमाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मुज्जफरनगर से लगती हैं। स्वाभाविक तौर से इस सीट पर राजनीति में भी पश्चिमी यूपी की झलक दिखती है। इस सीट पर पिछड़े, दलित और मुस्लिम बड़ी संख्या में रहते हैं, जिस कारण यहां बीजेपी, कांग्रेस के अलावा सपा और बसपा का भी बड़ा वोट बैंक है।
पहाड़ी राज्य के इस मैदानी लोकसभा का गठन 1977 में हुआ था। तब इसमें सहरानपुर जिले की देवबंद और नागल विधानसभा के अलावा पूरा हरिद्वार जिला आता था। उत्तराखंड गठन के बाद इसमें से देवबंद और नागल अलग हो गए। लेकिन, 2009 में इस लोकसभा में देहरादून जिले की ऋषिकेश, डोईवाला और धर्मपुर विधानसभाओं को मिलाया गया। 6छठी लोकसभा के लिए 1977 के चुनाव में बीएलडी के भगवान दास राठौड़ यहां से पहले सांसद चुने गए। 1980 में जनता पार्टी के जगपाल सिंह सांसद बने। 1984 में कांग्रेस के सुंदरलाल ने यहां से संसद का सफर तय किया तो 1987 के उपचुनाव में कांग्रेस के राम सिंह सांसद बने। 1989 में कांग्रेस के जगपाल सिंह ने जीत हासिल की। ये वो दौर था जब पूरे देश में वीपी सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा था। उन्होंने हरिद्वार से ही अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की, लेकिन इसी हरिद्वार से वो तब न जीत सके। अब बात करते हैं 1991 में राम लहर की। कुम्भनगरी हरिद्वार में भी बीजेपी को सांसदी मिली थी और तब बीजेपी के राम सिंह ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1996, 98, 99 में लगातार हरपाल साथी ने लगातार जीत हासिल कर भाजपा को बनाए रखा। 2004 में नागल और देवबंद के यहां से कट जाने और हरिद्वार सिर्फ एक जिले तक सीमित हुई लोकसभा के चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र बॉडी यहां से सांसद चुने गए। 1977 से 2004 तक ये सीट अनुसूचित जाति के लिए लगातार आरक्षित रही। 2009 में नए परिसीमन के बाद इसमें टिहरी लोकसभा की ऋषिकेश, डोईवाला और गढ़वाल की धर्मपुर लोकसभा जुड़ी और सीट सामान्य हुई। इस बार कांग्रेस के दिग्गज हरीश रावत सांसद चुने गए और केंद्र में मंत्री भी चुने गए। यही चुनाव लगातार चुनावी हार से जूझ रहे हरीश रावत के लिए संजीवनी बनकर आया और हरीश रावत पहले तो मनमोहन सरकार में मंत्री बने और बाद में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री। 2014 में बीजेपी के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने यहां से संसद का सफर तय किया। अब 2019 में हरिद्वार किसको ताज पहनाएगी इसकी लड़ाई बेहद दिलचस्प होती दिखाई दे रही है।
मां गंगा के पावन तट के किनारे बसे हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध कुम्भ मेला भी लगता है। मनसा देवी, चंडी देवी, हरकी पैड़ी, दक्ष प्रजापति मन्दिर, सती मन्दिर सहित ऋषिकेश, मुस्लिमांे के पवित्र स्थल पिरानकलियर आदि धार्मिक स्थल इस लोकसभा की सीमा के अंर्तगत आते हैं। आईआईटी रुड़की, सीबीआरआई और बीएचईएल हरिद्वार और सेना की बंगाल इंजीनियर कोर बीईजी का ट्रेर्निंग सेंटर भी इसी लोकसभा के तहत आता है।विभिन्न जातियों, संप्रदायों, रीति-रिवाजों को साथ लेकर चलने वाली इस लोकसभा सीट को लेकर राजनीतिक दलों को गणित बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है।
हरिद्वार के बारे में कहावत है कि इसने हरिद्वार के बजाय, हरिद्वार से बाहर के व्यक्ति को सदैव राजनीत्तिक संजीवनी दी है। साथ ही बड़े-बड़े नामों को उभारा भी हो और करारी हार भी चखाई है। मायावती और रामविलास पासवान जैसे राजनीति के धुरन्धर हरिद्वार से चुनाव हारे। इस सीट पर राजनीत्तिक बिसातें कब किस तरफ करवट बदल लें कुछ कहा नहीं जा सकता। बहरहाल अब तक जो स्थिति बनती नजर आ रही है। उससे फिलहाल कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा से पूर्व सीएम वर्तमान सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक के बीच ही चुनावी युद्ध होनी की संभावानाएं नजर आ रही हैं।
इस लोकसभा में 14 विधानसभाएं आती हैं। जिसमें हरिद्वार जिले की बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार शहर, हरिद्वार ग्रामीण, ज्वालापुर, लक्सर, खानपुर, मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, देहरादून जिले की ऋषिकेश, डोईवाला और धर्मपुर विधानसभाएं आती हैं। यहां यूपी स्टाइल की राजनीति भी देखने को मिलती है। जहां यहां मुस्लिम, पिछड़े, दलित, गुज्जर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। वहीं, पहाड़ी वोटरों की संख्या भी अच्छी खासी है। पलायन के बाद गढ़वाल, कुमाऊं के लोग बड़ी संख्या में इस सीट के तहत आने वाले क्षेत्रों में बसे हैं। साथ ही टिहरी बांध विस्थापित भी इस लोकसभा में बड़ी संख्या में वोटर हैं।
पहाड़, मैदान, देशी, पहाड़ी संस्कृति रीति-रिवाजों की झलक को समेटे हरि जी के द्वार हरिद्वार में समय-समय पर कई राजनीत्तिक दलों और नेताओं का उदय हुआ है। हरिद्वार ने कई नेताओं को बड़ा बल दिया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि 2019 के रण में हरिद्वार किसको ताज पहनाता है। इस सीट पर देशभर के लोगों की नजर बनी रहती

0 Comments