Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सरकार से उठा भरोसा, महाशिवरात्रि के दिन शंकर भगवान से मांगी सड़क

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के सीमान्त विकास खंड धारचूला से मुनस्यारी जाने वाले मोटर से आज भी 10 किलोमीटर की खडी़ चढा़ई नापकर मेतली के ग्रामीण अपने गांव पहुंचते हैं। लोगों ने सिस्टम को कई बार जगाने का प्रयास भी किया, लेकिन सिस्टम के कान के पर्दों लोगों की गुहार और मांग की आहट नहीं सुनाई दी। मेतली गांव के ग्रामीणों को आजाद, आधुनिक और नए भारत में पैदल ही रोजमर्रा के कार्यों के लिए चढ़ना और उतरना पड़ता है। सरकार और सिस्टम से हारकर अब लोगों ने देवाधिदेव महादेव के दरबार में गुहार लगाई है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शंकर से अपने लिए सड़क मांगी है। 


गांव तक सड़क के रास्ते विकास की आस लगाए मेतली के ग्रामीणों का अब सरकार और सरकारी सिस्टम से विश्वास उठ चुका है। कई बार धरना-प्रदर्शन और दर्जनों बार मांग पत्र देने के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला, तब निराश होकर लोगों ने आज मंदिर में ही गांंव के सभी लोगों ने सामुहिक रूप से पूजा करने के बाद भगवान भोलेनाथ से सड़क का वरदान मांगा है। शिवरात्रि के अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ ही ग्रामवासी सड़क को लेकर भी मुखर रहे। 

शिव मंदिर में ही सम्पन्न हुई सभा को गांंव के राजेन्द्र सिंह, रूप सिंह, देवेन्द्र सिंह, खीम सिंह और महिला संगठन से जुडी़ हेमा देवी, मीना, माया देवी, नारू देवी ने गांंव की समस्याओं पर मुखर होकर अपने विचार व्यक्त किये। तय किया गया कि सड़क की समस्या का समाधान न होने पर आगामी चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। 

इस मौके पर पुष्कर सिंह, गोपाल सिंह, तारा सिंह, मोहन सिंह, प्रेम सिंह सोबन सिंह हरीश, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, गोपाल सिंह, मधुरादत्त भट्ट के अतिरिक्त कमला देवी, रामा देवी, नारू देवी, पुष्पा, भागीरथी, रोशनी आदि भारी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments