देहरादून: भगत सिंह कोश्यारी, भगत दा को तीखे बयानों और बेबाकी के लिए जाना जाता है। अपने विरोधियों पर बयानबाजी का भगता दा कोई मौका नहीं छोड़ते। इन दिनों भगत दा लोकसभा चुनाव में अपने सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी हरीश रावत को लेकर तीखे बयान दे रहे हैं। उन्होंने हरीश रावत को एकलुवा बानर कहा है। हरदा भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भगत दा को भीगा हुआ घुघुता करार दिया है। अब देखना होगा कि एक दूसरे पर दोनों बड़े नेताओं की यह बयानबाजी कहां तक पहुंचती है।
![]() |
cartoon form |
दअरसल, भगत सिंह कोश्यारी ने हरीश रावत को एकलुवा बानर कहा था। उन्होंने कहा था कि हरीश रावत एकलुवा बानर हैं। उनके साथ कोई खड़ा नहीं है। इस बयान के जवाब में हरीश रावत ने कहा कि एकलुवा बानर यानि हुनमान जी ने अकेले ही पूरी लंका जलाकर राख कर दी थी। मैं भी हनुमान जी से शक्ति लेकर भाजपा की लंका जला डालूंगा। भाजपा की लंका को जलने से कोई नहीं बचा सकता।
हरदा यहीं नहीं रुके। हरदा ने भगत दा पर चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी अब भीगे हुए घुघुते की तरह हैं। इसका मतलब यह होता है कि भीगा हुआ घुघुता किसी काम का नहीं रहता। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भीगा घुघुता किसी काम का नहीं होता। भाजपा में भगत दा की स्थिति भी वही है। वो भीगे घुघुते की तरह किसीके काम नहीं आने वाले।
....प्रदीप रावत (रवांल्टा)

0 Comments