Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा को बड़ा झटका: जनरल बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में शामिल

देहरादून: कांग्रेस ने उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दो बार उत्तराखंड के सीएम रहे, पांच बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस ज्वान कर ली है। उनको राहुल गांधी ने देहरादून में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। देहरादून परेड़ में कांग्रेस की परिवर्तन रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उमड़े हैं। इस रैली को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 


 
भाजपा भले ही पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने का हल्के में लेने का दिखावा कर रही हो, लेकिन इससे भाजपा को जबरदस्त झटका लगा है। उत्तराखंड में भाजपा का चेहरा रहे बीसी खंडूड़ी की पौड़ी सीट पर खासी पकड़ रही है। उन्होंने पौड़ी सीट से लगातार जीत हासिल की है। उनको पार्टी के इतर भी इस सीट पर प्रभाव माना जाता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस मनीष को पौड़ी सीट से मैदान में भी उतार सकती है।

बीसी खंडूड़ी के बेटे के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर भाजपा चाहे कितना भी दिखावा करे, लेकिन शोसल मीडिया पर भाजपा नेताओं की टेंशन साफ नजर आ रही है। भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने बाकायदा पोस्ट लिखकर खंडूड़ी के बेटे के बदले की सजा उनके पिता को पार्टी से बाहर करने तक की मांग कर डाली। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा किस कदर घबराई हुई है। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी बीसी खंडूड़ी से मिलने गए थे।

Post a Comment

0 Comments