- चंद्रशेखर पैन्यूली
देहरादून: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों जारों पर हैं। 17वीं लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। प्रत्याशियों ने विभिन्न सीटों पर नामांकन पत्र खरीद लिए। उत्तराखंड में भी चुनाव को शोर बढ़ने लगा है। मुख्य राजनितिक पार्टी बीजेपी, कांग्रेस ने उम्मीदवार लगभग तय कर दिए हैं। ऐलान होना बाकी है। प्रदेश की पांच लोकसभा क्षेत्रों में से आज टिहरी, पौड़ी और नैनीताल के बाद अल्मोड़ा सीट की बात करते हैं। यह सीट भी 14 विधानसभाओं से बनी हैं। एक बड़े भौगौलिक क्षेत्र को समेटे अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट कठिन पहाड़ी क्षेत्रों और चीन, नेपाल सीमा से लगा हुआ है। इसके चलते इस सीट का सामरिक महत्व भी राजनीतिक दलों के लिए वोटरों का साधने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
अल्मोड़ा सीट के तहत धारचूला, डीडीहाट, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, कपकोट, बागेश्वर, द्वारहाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर, लोहाघाट, चंपावत विधानसभाएं आती हैं। अल्मोड़ा लोकसभा में सर्वप्रथम 1957 में कांग्रेस के जंगबहादुर बिष्ट सासद बने। 1960 के उपचुनाव में हरगोविंद पंत कांग्रेस के टिकट पर संसद पहुंचे। 1962 और 67 में पुनः कांग्रेस के जंगबहादुर बिष्ट सांसद चुने गए। 1971 में कांग्रेस के ही नरेंद्र सिंह बिष्ट इस सीट से सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे। 1977 के चुनाव में एक ऐसे शख्स को इस क्षेत्र से सांसद राष्ट्रीय स्तर पर एक जाने-माने नाम पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी को चुना। तब डॉ. मुरली मनोहर जोशी जनता पार्टी के टिकट पर संसद पहुंचे थे। लेकिन, 1980 में इंदिरा कांग्रेस के युवा नेता हरीश रावत ने इस सीट पर कब्जा कर लिया। 1984 से 89 में इस सीट से हरीश रावत लगातार कांग्रेस के टिकट पर चुनकर संसद पहुंचे। 1991 की राम लहर में बीजेपी के जीवन शर्मा यहां से संसद पहुंचे। इसके बाद 1996, 98, 99, 2004 में बीजेपी के बच्ची सिंह रावत अल्मोड़ा सीट से लगातार सांसद चुने गए। 2009 के आम चुनाव में ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा सांसद चुने गए। 2014 की मोदी लहर में बीजेपी के अजय टम्टा जो सांसद चुने गए गये, जो मोदी सरकार में कपड़ा राज्य मंत्री भी हैं।
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट ने बीजेपी कांग्रेस को अलग-अलग बार मौका दिया है। इसी अल्मोड़ा सीट के अंतर्गत उत्तराखंड से एकमात्र भारत रत्न से सम्मानित्त उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का जन्मस्थान भी है, तो सुप्रसिद्ध कवि सुमित्रानन्दन पन्त की भी जन्मस्थली है। पूर्व थलसेना अध्य्क्ष जनरल बीसी जोशी, अंतरास्ट्रीय क्रिकेटर महिला टीम एकता बिष्ट का शहर भी यही है। अल्मोड़ा ने कई बड़े नाम देश और राज्य की राजनीति को दिए। जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, प्रदीप टम्टा आदि। साहित्या और के क्षेत्र में भी इस सीट के अंतरगत आने वाले क्षेत्र की कई हस्तियां हैं। कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। नैनीताल सांसद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का कपकोट विधानसभा क्षेत्र भी इसी के तहत आता है। यूपी के जमाने के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्ता रानीखेत से विधायक चुनकर जाते थे। बीजेपी के प्रदेश अध्य्क्ष अजय भट्ट, पिथौरागढ़ विधायक राज्य कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री प्रकाश पन्त, यूकेडी के काशी सिंह ऐरी, विपिन त्रिपाठी, कांग्रेस के गोविन्द सिंह कुंजवाल आदि कई नेताओं का नाता इसी अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से है।
कुमाऊं रेजीमेंट का रेजिमेंट केंद्र भी इसी के रानीखेत में स्थित है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अनासक्ति आश्रम, कौसानी, जागेश्वर, आदि भी यहीं है। भारत समेत पूरे विश्व में अल्मोड़ा की बाल मिठाई की प्रसिद्धि है। कुछ ऐसे ही यहां से निकले नेताओं की प्रदेश और देशभर में प्रसिद्धि है। 2019 क्या अल्मोड़ा बीजेपी को बाल मिठाई खिलाता है या कांग्रेस का मुंह मीठा करती है। ये तो 23 मई को ही पता चल पाएगा, लेकिन जिस तरह से सियासत की गोटियां बिछ रही है। कहा जा सकता है कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर लड़ाई कांटे की होगी।

0 Comments